अपह्रता की बरामदगी की गुहार

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी टोला भूराही निवासी महिला ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर अपह्रत नाबालिग बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि 28 फरवरी को जब वह सुपौल गयी हुई थी, उसकी दुर्घटना की झूठी कहानी बता कर गांव के ही शिव नंदन यादव, राज किशोर […]

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी टोला भूराही निवासी महिला ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर अपह्रत नाबालिग बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि 28 फरवरी को जब वह सुपौल गयी हुई थी, उसकी दुर्घटना की झूठी कहानी बता कर गांव के ही शिव नंदन यादव, राज किशोर यादव, चंद्रकिशोर यादव, सिया राम यादव आदि ने बेटी का अपहरण कर लिया. बाद में सिया राम यादव ने लड़की की वापसी का भी आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया. स्थानीय पुलिस इस मामले मे उदासीन है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >