आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन

फोटो-08कैप्सन- नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार. निर्मली. नगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को बाल कुपोषण मुक्त बिहार आभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों द्वारा बच्चों में पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गयी. बच्चों को […]

फोटो-08कैप्सन- नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार. निर्मली. नगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को बाल कुपोषण मुक्त बिहार आभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों द्वारा बच्चों में पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गयी. बच्चों को साफ रखना, गंदगी नहीं फैलाना व पौष्टिक आहार लेने जैसे महत्व को नाटक के माध्यम से आंगनबाड़ी संख्या 61, 64, 69 पर दिखाया गया. टीम के निदेशक रवींद्र कुमार व टीम लीडर संजय भारती थे. कलाकार लक्ष्मण शर्मा, श्रुति कुमारी, लाल वर्मा, मोहन कुमार व सरोज कुमार ने नाटक में हिस्सा लिया. मौके पर व्यवस्थापक मनोज कुमार, पिंटू कुमार राय, नरेश कुमार पंडित, गुरु दयाल भ्रमण, रामजी राम, दिनेश पासवान, सुरत मुखिया, संतोष कुमार, शम्सु आलम सहित आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >