गुड फ्राइडे पर हुई प्रार्थना, श्रद्धालुओं ने रखा उपवास

फोटो- 05,06कैप्सन- गिरजा घर में संबोधित करते फादर व उपस्थित इसाई धर्मावलंबी प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के लतौना मिशन व खोरिया मिशन में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे मनाया. इस अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने दिन में उपवास रखा. लतौना मिशन स्थित गिरजा घर में दिन के ढाई बजे […]

फोटो- 05,06कैप्सन- गिरजा घर में संबोधित करते फादर व उपस्थित इसाई धर्मावलंबी प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के लतौना मिशन व खोरिया मिशन में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे मनाया. इस अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने दिन में उपवास रखा. लतौना मिशन स्थित गिरजा घर में दिन के ढाई बजे से फादर विंसेंट, फादर ज्ञान प्रकाश एवं फादर एडीके ने प्रभु के जीवन के अंतिम तीन दिनों की 14 महत्वपूर्ण घटनाओं का स्मरण किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में गिरजा घरों में श्रद्धालुओं द्वारा उपासना एवं स्तुति की गयी. मौके पर प्रभु के क्रुस यात्रा की झांकी प्रस्तुति की गयी. गुड फ्राइडे पर चर्चा करते हुए फादर एडी ने कहा कि आज का दिन शुभ माना जाता है. वह मौत जो मानव जाति को जीवन दे, वह अनंत जीवन का स्रोत है. इस अवसर पर उपवास उनके मृत्यु के शोक का प्रतीक है एवं शुभ इसलिए माना जाता है कि उनका प्राण उत्सर्ग मानव मुक्ति से जुड़ा है. इस अवसर पर गिरजा घर में सिस्टर प्रतिभा, उषा, रोजीता समेत ईसाई समुदाय के महिला-पुरुष बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >