भूमि अधिग्रहण बिल के विरुद्ध एकजुट होने की अपील

किसनपुर : पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं के एक दल ने कोसी तटबंध के भीतर स्थित विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस क्रम में श्री कामैत ने स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र सरकार कीकिसान विरोधी नीति से अवगत कराते हुए इसके विरोध में एकजुट होने […]

किसनपुर : पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं के एक दल ने कोसी तटबंध के भीतर स्थित विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस क्रम में श्री कामैत ने स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र सरकार कीकिसान विरोधी नीति से अवगत कराते हुए इसके विरोध में एकजुट होने की अपील की.

श्री कामैत ने बताया कि एक सप्ताह तक लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को चिह्नित किया जायेगा, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखा जायेगा. भूमि अधिग्रहण विधेयक किसानों के हित में नहीं है. मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष विजय कुमार आनंद, उपेंद्र प्रसाद मंडल, रामजश मंडल, प्रभु मंडल, देव नारायण सुतिहार, पप्पू चौधरी, जगन्नाथ मेहता, राम प्रसाद कामत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >