सुपौल : सदर प्रखंड के करिहो पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश मंडल ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर आंधी-तूफान व बारिश से नुकसान गेहूं की फसल का मुआवजा देने का अनुरोध किया है. आवेदन में श्री मंडल ने कहा है कि 30 मार्च को आये भीषण आंधी-बारिश के कारण खेतों में लगी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है.
कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों की हालत पहले से ही खराब थी. अब उनके समक्ष कर्ज चुकाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने पंचायत क्षेत्र में करीब 1600 एकड़ में लगी गेहूं की फसल के नुकसान होने की जानकारी देते हुए किसानों को मुआवजा दिलवाने का अनुरोध किया है.
