विधिक केंद्र न्यायिक परामर्श का बेहतर माध्यम: डीजे

फोटो-04कैप्सन- समारोह में उपस्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमारप्रतिनिधि, प्रतापगंज जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार ने गुरुवार को बाढ़ शरणस्थल भवन में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से नि: शुल्क कानूनी सहायता मिलेगी. अब कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहेगा. उन्होंने विधिक केंद्र को […]

फोटो-04कैप्सन- समारोह में उपस्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमारप्रतिनिधि, प्रतापगंज जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार ने गुरुवार को बाढ़ शरणस्थल भवन में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से नि: शुल्क कानूनी सहायता मिलेगी. अब कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहेगा. उन्होंने विधिक केंद्र को न्याय व न्यायिक परामर्श का स्थानीय स्तर पर बेहतर माध्यम बताया. उन्होंने केंद्र के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने की अपील उपस्थित लोगों से की. श्री कुमार ने विधिक केंद्र से जुड़े पारा लीगल वालेंटियर की भूमिका एवं प्रासंगिकता की भी चर्चा की. मौके पर व्यवहार न्यायालय वीरपुर के अनुमंडल दंडाधिकारी प्रकाश मिश्र, अधिवक्ता प्रभाकर सिंह, प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, उप प्रमुख कार्तिक भिंडवार, विनय कुमार झा, किशोर कुमार, सत्येंद्र कुमार, दिनेश कुमार सिंह, रघु झा, महेंद्र्र मेहता, मुखिया रणजीत सिंह, अनिल कुमार साह, प्रताप बिराजी, बबलू गोइत, विमल झा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >