तेली जाति को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग

फोटो-14कैप्सन- बैठक में उपस्थित संगठन के सदस्यप्रतिनिधि, निर्मली तैलिक समाज की अनुमंडल स्तरीय बैठक स्थानीय दुर्गा स्थान परिसर में राजेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से तैलिक समाज की समस्या व उसके उत्थान पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि तेजी जाति सदियों से समाज में उपेक्षित व […]

फोटो-14कैप्सन- बैठक में उपस्थित संगठन के सदस्यप्रतिनिधि, निर्मली तैलिक समाज की अनुमंडल स्तरीय बैठक स्थानीय दुर्गा स्थान परिसर में राजेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से तैलिक समाज की समस्या व उसके उत्थान पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि तेजी जाति सदियों से समाज में उपेक्षित व प्रताडि़त रही है. समाज द्वारा छुआछूत का रवैया भी अपनाया जाता है. मौके पर सदस्यों ने बिहार सरकार से तेली जाति को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की. अध्यक्षता कर रहे श्री साहू ने कहा कि यह जाति आर्थिक रूप से पिछड़ा रहा है. अधिकांश आबादी गांवों में रहने के कारण सही रूप से उनकी उन्नति नहीं हो रही. अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल होने के बाद इस जाति का समुचित विकास भी हो पायेगा. उन्होंने मांग संबंधित ज्ञापन बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा जायेगा. बैठक में संजय कुमार गुप्ता, राम सेवक साह, शत्रुधन साह, गोपाल साहू, अनिल कुमार साहू, वीरेंद्र कुमार साह, सुशील साहू, महादेव साहू, विनोद साह, जय प्रकाश साहू, मनोज कुमार साहू, सूर्य नारायण साह, महेंद्र कुमार साह, निर्मल कुमार साह, शिव नारायण साहू, सिकेंद्र कुमार, मदन कुमार साह, विरजू कुमार साहू, भूपेंद्र साह, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >