सुपौल. त्रिवेणीगंज प्रखंड के बभनगामा, महेशुआ एवं मिरजावा पंचायत के 08 नियोजित शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर मानदेय भुगतान में टाल- मटोल का आरोप लगाया है. साथ ही कहा गया है कि मानदेय भुगतान के एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही है. आवेदन में मिरजावा पंचायत के नियोजित शिक्षक संजय कुमार का हवाला देते हुए कहा है कि श्री कुमार को किस आधार पर मानदेय का भुगतान किया गया है. जबकि सभी शिक्षकों का नियोजन जुलाई 2014 में एक साथ हुआ था. आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में शिक्षक पवन मंडल, राधेश्याम राणा, केशव कुमार, विनीत कुमार, विजय कुमार, गुरु प्रसाद चौधरी, छोटे लाल कुमार, दिलीप कुमार दिवाना शामिल हैं. इस बाबत बीईओ लालकुंद कुमार ने बताया कि फर्जी नियोजन की शिकायत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी और डीपीओ स्थापना द्वारा की गयी थी. मामला अभी शिक्षक नियोजन प्राधिकार में है. संजय कुमार को भुगतान भूलवश किया गया है, जिससे राशि वापस ली जा रही है. रकम मांगने का आरोप बेबुनियाद है.
बीईओ पर मानदेय भुगतान नहीं करने का आरोप
सुपौल. त्रिवेणीगंज प्रखंड के बभनगामा, महेशुआ एवं मिरजावा पंचायत के 08 नियोजित शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर मानदेय भुगतान में टाल- मटोल का आरोप लगाया है. साथ ही कहा गया है कि मानदेय भुगतान के एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही है. आवेदन में मिरजावा पंचायत […]
