विद्युत विभाग के कनीय अभियंता के तबादले की मांग

किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने सांसद रंजीत रंजन से मिल कर विद्युत विभाग के स्थानीय कनीय अभियंता सुजीत कुमार के विरुद्ध शिकायत की है. ग्रामीणों ने सांसद को दिये लिखित आवेदन में जेई पर विद्युत आपूर्ति व ट्रांसफारमर लगाने के नाम पर अवैध राशि उगाही का आरोप लगाते उनके तबादले की मांग की है. […]

किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने सांसद रंजीत रंजन से मिल कर विद्युत विभाग के स्थानीय कनीय अभियंता सुजीत कुमार के विरुद्ध शिकायत की है. ग्रामीणों ने सांसद को दिये लिखित आवेदन में जेई पर विद्युत आपूर्ति व ट्रांसफारमर लगाने के नाम पर अवैध राशि उगाही का आरोप लगाते उनके तबादले की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि कनीय अभियंता द्वारा ट्रांसफारमर बदलने हेतु 02 हजार से 05 हजार रुपये तक की मांग की जाती है. वहीं नया कंज्यूमर बनाने में अवैध राशि की उगाही की जाती है. उन्होंने कहा कि जेई के संरक्षण में करीब आधा दर्जन अवैध मिल का संचालन किया जा रहा है.जिससे ना सिर्फ विभाग को राजस्व की क्षति होती है बल्कि वोल्टेज की समस्या भी उत्पन्न होती है. थरबिटिया पुनर्वास दौरे के क्रम में सांसद श्रीमती रंजन ने ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में दोषी जेई के विरुद्ध कार्रवाई एवं उनके तबादले का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >