फोटो-11कैप्सन- बैठक में उपस्थित संगठन के सदस्यकिसनपुर. बिहार राज्य कुम्हार प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को अंदौली गांव में हुई. संगठन के जिलाध्यक्ष जगदेव पंडित की अध्यक्षता में हुई बैठक में 19 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आहूत कुम्हार प्रजापति समाज की रैली को सफल बनाने पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित प्रांतीय संयुक्त सचिव देबू पंडित ने कहा कि 19 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार कुम्हार प्रजापति समाज द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन के माध्यम से राज्य सरकार से कुम्हार जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग की जायेगी. श्री पंडित ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप -रेखा की जानकारी देते इसे सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में अंदौली कुम्हार टोली का नाम बदल कर अंदौली टोला सुंदरपुर करने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर सुवंश पंडित, कारी पंडित, पप्पू पंडित, सुगदेव पंडित, चुल्हाय पंडित, अशोक पंडित ,गांगा पंडित, सत्य नारायण पंडित, गणेश पंडित, बलदेव पंडित आदि मौजूद थे.
कुम्हार प्रजापति समाज की बैठक में रैली को सफल बनाने पर विमर्श
फोटो-11कैप्सन- बैठक में उपस्थित संगठन के सदस्यकिसनपुर. बिहार राज्य कुम्हार प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को अंदौली गांव में हुई. संगठन के जिलाध्यक्ष जगदेव पंडित की अध्यक्षता में हुई बैठक में 19 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आहूत कुम्हार प्रजापति समाज की रैली को सफल बनाने पर विचार- विमर्श किया गया. […]
