बैठक में योजनाओं की दी गयी जानकारी

फोटो-03कैप्सन- बैठक में मौजूद सेविका व सहायिका सिमराही राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में सेविका की मासिक बैठक हुई. बैठक में सीडीपीओ सीमा कुमारी ने सेविका से विकास समिति, नजरी नक्शा, कन्या सुरक्षा, परवरिश योजना एवं अन्न प्रासन योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. […]

फोटो-03कैप्सन- बैठक में मौजूद सेविका व सहायिका सिमराही राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में सेविका की मासिक बैठक हुई. बैठक में सीडीपीओ सीमा कुमारी ने सेविका से विकास समिति, नजरी नक्शा, कन्या सुरक्षा, परवरिश योजना एवं अन्न प्रासन योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. साथ ही सेविका को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नविता कुमारी, पूनम कुमारी व सेफाली कुमारी ने बारी -बारी से सेविका को छह माह से 09 माह, 09 से 12 माह एवं 24 माह के बच्चे के अन्न प्रासम भाउचर व सर्वे संधारन आदि के बारे में जानकारी दी गयी. वहीं आईसीडीएस के लाभ एवं उद्देश्यों के बारे में बताया गया. सीडीपीओ ने सेविका व सहायिका को अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनियमितता पाये जाने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र की सभी सेविका व सहायिका मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >