बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

फोटो-04कैप्सन- बैठक में मौजूद सेविका व सहायिका प्रतिनिधि, सिमराही राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में सेविका की मासिक बैठक हुई. बैठक में सीडीपीओ सीमा कुमारी ने सेविका से विकास समिति, नजरी नक्शा, कन्या सुरक्षा, परवरिश योजना एवं अन्नप्राशन योजना पर चर्चा की. सेविकाओं को आवश्यक […]

फोटो-04कैप्सन- बैठक में मौजूद सेविका व सहायिका प्रतिनिधि, सिमराही राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में सेविका की मासिक बैठक हुई. बैठक में सीडीपीओ सीमा कुमारी ने सेविका से विकास समिति, नजरी नक्शा, कन्या सुरक्षा, परवरिश योजना एवं अन्नप्राशन योजना पर चर्चा की. सेविकाओं को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नविता कुमारी, पूनम कुमारी व शेफाली कुमारी ने सेविकाओं को छह माह से 09 माह, 09 से 12 माह एवं 24 माह के बच्चों के अन्न प्राशन वाउचर व सर्वे संधारण आदि के बारे में जानकारी दी. आइसीडीएस के लाभ एवं उद्देश्यों के बारे में बताया. सीडीपीओ ने सेविका व सहायिकाओं को अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनियमितता पाये जाने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >