बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा

निर्मली. भाजपा के अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कोसी निरीक्षण भवन में हुई. अध्यक्षता निर्मली विधानसभा क्षेत्र के संयोजक पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने की. बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. श्री कुमार ने सभी पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल लगा कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने को […]

निर्मली. भाजपा के अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कोसी निरीक्षण भवन में हुई. अध्यक्षता निर्मली विधानसभा क्षेत्र के संयोजक पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने की. बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. श्री कुमार ने सभी पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल लगा कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने को कहा. 29 मार्च को पूर्णिया में क्षेत्रीय बैठक एवं 14 को पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मान रैली होनी है. आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पूर्णिया व पटना पहुंचने का आह्वान किया गया. मौके पर अधिवक्ता सूर्य नारायण कामत, जितेंद्र प्रसाद सिंह, गोपाल साह, प्रमोद स्वर्णकार, शैलेंद्र साह, नागेश्वर चौपाल, प्रभाष मंडल, राजकुमार मुखिया, सीता राम चौधरी, मो सद्दाम, तेज नारायण मंडल, हीरानंद झा, नुरुल होदा, संजय चौधरी, किशोर राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >