बंदोबस्ती का परवाना जारी करने की मांग

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड के थुमहा हाट बंदोबस्ती के लिए खली डाक में सबसे उच्चतम डाक की बोली लगाने वाले बसहा निवासी पवन कुमार ने अपर समाहर्ता को आवेदन देकर परवाना जारी करने का अनुरोध किया है. आवेदन में श्री कुमार ने कहा है कि 23 मार्च को समाहरणालय में हाट की बंदोबस्ती के लिए खुली […]

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड के थुमहा हाट बंदोबस्ती के लिए खली डाक में सबसे उच्चतम डाक की बोली लगाने वाले बसहा निवासी पवन कुमार ने अपर समाहर्ता को आवेदन देकर परवाना जारी करने का अनुरोध किया है. आवेदन में श्री कुमार ने कहा है कि 23 मार्च को समाहरणालय में हाट की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक में तीन लोगों ने भाग लिया. सबसे अधिक बोली उन्होंने लगायी थी. नजारत में राशि जमा करने के दौरान भूपेंद्र कुमार वैरागी ने चैलेंज किया. इसके बाद पुन: नये सिरे से बोली लगायी गयी. इसमें भी उन्होंने ही सबसे अधिक बोली लगायी और दो लाख 23 हजार 668 रुपये भी नजारत में जमा किया. पर, अब तक परवाना जारी नहीं किया गया है. उन्होंने शीघ्र परवाना उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >