मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जायेगी: अमन

फोटो-06केप्सन- मनरेगा भवन परिसर में प्रदर्शन करते मजदूर.छातापुर. जॉब कार्डधारी मजदूरों को रोजगार देने तथा सौ दिनों का बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक सह संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमन कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद […]

फोटो-06केप्सन- मनरेगा भवन परिसर में प्रदर्शन करते मजदूर.छातापुर. जॉब कार्डधारी मजदूरों को रोजगार देने तथा सौ दिनों का बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक सह संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमन कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद आम सभा की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय सचिव विपिन कुमार यादव ने की. डॉ अमन ने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई मजदूरों के ही सहयोग से लड़ी जा सकती है. गरीबों को रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए संघर्ष का एलान अब हो चुका है. विपिन कुमार यादव ने कहा कि रोजगार की आस में मजदूर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे प्रदेशों में पलायन को मजबूर हैं. इसलिए मनरेगा मजदूर के अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जायेगी. सभा को राजेंद्र प्रसाद सिंह, मो जहांगीर, मो शमीम, अशोक पासवान, कमल पासवान, सत्येंद्र यादव ने भी संबोधित किया. प्रदर्शन व सभा के बाद शिष्टमंडल ने पांच सूत्री मांगपत्र बीडीओ कर्पूरी ठाकुर को सौंपा. मौके पर डॉ शक्ति नाथ झा, विद्यानंद बहरदार, दिनेश प्रसाद यादव, अशोक कुमार, मो हारूण, रामजी मंडल, रौशन कुमार यादव, दीपक ऋषिदेव, मोती ऋषिदेव, शिकन ऋषिदेव, जागेश्वर सिंह, गणेशी पासवान, लाल बहादुर सिंह, दीपक कुमार दिग्गज, धिरेंद्र राम, बसंती सरदार, कदम लाल सरदार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >