भगैत सम्मेलन को ले बनायी रणनीति

सुपौल: सदर प्रखंड के चौघारा गांव में 31 मार्च को होने वाले 48 घंटे के प्रमंडल स्तरीय भगैत सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में है. बुधवार को आयोजन कर्ताओं की बैठक लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यक्रम की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया. श्री कुमार ने […]

सुपौल: सदर प्रखंड के चौघारा गांव में 31 मार्च को होने वाले 48 घंटे के प्रमंडल स्तरीय भगैत सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में है. बुधवार को आयोजन कर्ताओं की बैठक लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यक्रम की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया.

श्री कुमार ने कहा कि बिहार की पौराणिक लोक गाथा भगैत को बचाने की जरूरत है. इस कार्यक्रम में सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा जिले के 540 भगैत मंडली हिस्सा लेंगे.

सम्मेलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन भगैत मंडलियों को सम्मानित किया जायेगा. समापन दो को होगा. उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव करेंगे. मुख्य अतिथि विधायक चंद्रशेखर यादव, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, दीनबंधु यादव, उदय प्रकाश गोइत समेत अन्य गण्यमान्य होंगे. इस अवसर पर 108 कन्याएं कलश यात्र निकालेंगी. बैठक में सुधीर यादव, शंभू यादव, यदुनंदन यादव, रमेश प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार, सिकेंद्र यादव, फुलेंद्र यादव, अमरेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, परमेश्वरी यादव, राम कुमार यादव, ललन यादव, ललित यादव, कृत नारायण यादव, सुमन यादव, कमल राम, रवींद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, अशोक भगत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >