कथित रूप से अपहृत बालक लौटा घर

किसनपुर. प्रखंड के महीपट्टी गांव से विगत 13 जनवरी को गायब 14 वर्षीय बालक मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मंगलवार को गायब बालक खुद घर आ गया. मालूम हो कि कोचिंग में पढ़ने हेतु अपने घर से निकले सुमित कुमार 13 जनवरी को गायब हो गया.परिजनों द्वारा स्थानीय थाना में उसके […]

किसनपुर. प्रखंड के महीपट्टी गांव से विगत 13 जनवरी को गायब 14 वर्षीय बालक मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मंगलवार को गायब बालक खुद घर आ गया. मालूम हो कि कोचिंग में पढ़ने हेतु अपने घर से निकले सुमित कुमार 13 जनवरी को गायब हो गया.परिजनों द्वारा स्थानीय थाना में उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.आरोप लगाया गया कि अज्ञात लोगों द्वारा सुमित का अपहरण कर लिया गया.लेकिन मंगलवार को सुमित अचानक अपने घर पहुंच गया और उसने अपहरण की घटना से इंकार किया.सुमित ने बताया कि वह पंजाब चला गया था.जहां कुछ दिन रहने के बाद उसे अपने घर की याद आयी और वह वापस घर आ गया.सुमित के वापस लौटने के बाद परिजनों में खुशी व्याप्त है.सअनि नेहाल खां ने बताया कि बालक को 164 के बयान हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >