मुजफ्फरपुर को पराजित कर पटना पहुंचा फाइनल में

सुपौल. सदर प्रखंड के गोठ बरुआरी स्थित तेजेंद्र उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में आयोजित दस महाविद्या फुटबॉल चैलेंज कप के तीसरे दिन मंगलवार को पटना जीआरपी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच मैच खेला गया. पेनाल्टी शूट आउट के तहत हुए फैसले में पटना जीआरपी ने मुजफ्फरपुर को 4-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर […]

सुपौल. सदर प्रखंड के गोठ बरुआरी स्थित तेजेंद्र उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में आयोजित दस महाविद्या फुटबॉल चैलेंज कप के तीसरे दिन मंगलवार को पटना जीआरपी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच मैच खेला गया. पेनाल्टी शूट आउट के तहत हुए फैसले में पटना जीआरपी ने मुजफ्फरपुर को 4-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया. मंगलवार को दोनों टीम के बीच हुए मुकाबले में अंत तक कोई निर्णय नहीं होने की स्थिति में निर्णायकों द्वारा पेनाल्टी शूट आउट का फैसला लिया गया. इसके बाद पटना टीम के खिलाडि़यों ने मुजफ्फरपुर को 4-2 से पराजित किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना टीम के मनीष कुमार को दिया गया. निर्णायक की भूमिका में अजय कुमार, कैलाश प्रसाद, प्रदीप सरकार एवं गुलशन कुमार थे. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >