शादी की नीयत से गुरु ने किया शिष्या का अपहरण

फोटो-05कैप्सन- अपहरण का आरोपी विकास रायवीरपुर. गुरु द्वारा शिष्या के अपहरण के मामले में अपह्रत छात्रा के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान कर रही है. कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रेम प्रसंग में छात्रा शिक्षक के साथ फरार हुई है. परिजनों के अनुसार, इंटर की छात्रा 16 वर्षीया खुशबू […]

फोटो-05कैप्सन- अपहरण का आरोपी विकास रायवीरपुर. गुरु द्वारा शिष्या के अपहरण के मामले में अपह्रत छात्रा के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान कर रही है. कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रेम प्रसंग में छात्रा शिक्षक के साथ फरार हुई है. परिजनों के अनुसार, इंटर की छात्रा 16 वर्षीया खुशबू (काल्पनिक नाम) का अपहरण उसको घर पर आकर पढ़ाने वाले शिक्षक विकास राय ने कर लिया है. वीरपुर कोसी कॉलोनी में रहने वाली छात्रा के पिता जल संसाधन विभाग में कर्मचारी हैं. उनकी पुत्री 22 मार्च को छात्रवृत्ति का फॉर्म लेने विद्यालय के लिए घर से सुबह नौ बजे निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर घर वालों की चिंता बढ़ गयी. आरोपी विकास राय के बारे में अपह्रत छात्रा के पिता ने बताया कि विकास राय तीन वर्ष से उनके क्वार्टर पर आकर सभी बच्चों को पढ़ाता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >