फोटो-08कैप्सन- कार्यक्रम में उपस्थित माले कार्यकर्ता.त्रिवेणीगंज (सुपौल).भाकपा माले ने सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सीता राम यादव ने की. शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस को पार्टी द्वारा भूमि अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया. उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर भाकपा माले जिला सचिव जय नारायण यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ पार्टी द्वारा 27 मार्च को प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में भूमि श्रम संघर्ष अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह मजदूर किसान, मेहनतकश , आवाम के साथ -साथ गांव व पंचायतों की आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे. इस अवसर पर राजदेव यादव, उदय रंजन पासवान, अब्दुल रहमान, निर्मला देवी, अर्जुन साह, श्याम यादव, कमलेश्वरी यादव, शांति देवी, रामदेव यादव, राम दयाल यादव, कामेश्वर यादव सहित अन्य मौजूद थे.
भाकपा माले ने मनाया शहादत दिवस
फोटो-08कैप्सन- कार्यक्रम में उपस्थित माले कार्यकर्ता.त्रिवेणीगंज (सुपौल).भाकपा माले ने सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सीता राम यादव ने की. शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस को पार्टी द्वारा भूमि अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया. उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने […]
