विधायक ने किया सात सड़कों का शिलान्यास

फोटो-10कैप्सन- शिलान्यास करते विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव व जिप अध्यक्ष अंजू देवी. सिमराही (सुपौल). प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सात सड़क निर्माण कार्य का विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव व जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी ने रविवार को संयुक्त रूप से शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि आजादी के 68 वर्ष बाद जहां […]

फोटो-10कैप्सन- शिलान्यास करते विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव व जिप अध्यक्ष अंजू देवी. सिमराही (सुपौल). प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सात सड़क निर्माण कार्य का विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव व जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी ने रविवार को संयुक्त रूप से शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि आजादी के 68 वर्ष बाद जहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा का अभाव था, वहां आज सारी सुविधा उपलब्ध है. निर्मली में आज सड़कों का जाल सा बिछ गया है. इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव, कमल प्रसाद यादव, जिप सदस्य रेखा देवी, निशाकांत विशकर्मा, शिवराम, मो अताउर रहमान, प्रमोद खिड़हर, मीतन यादव, शिव नारायण यादव, कार्यपालक अभियंता धरीक्षण राम, सहायक अभियंता नीरज कुमार सिंह, कनीय अभियंता मुरारी प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >