ब्रिगेड ने मनायी डॉ लोहिया की जयंती

सुपौल. लोहिया यूथ ब्रिगेड द्वारा स्थानीय बीबीसी कॉलेज परिसर में सोमवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनायी गयी.इस मौके पर उपस्थित ब्रिगेड के सदस्यों ने डॉ लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. साथ ही उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ […]

सुपौल. लोहिया यूथ ब्रिगेड द्वारा स्थानीय बीबीसी कॉलेज परिसर में सोमवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनायी गयी.इस मौके पर उपस्थित ब्रिगेड के सदस्यों ने डॉ लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. साथ ही उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि देश में गैर कांग्रेसवाद का अलख जगाने वाले स्वतंत्रता अभियान के सेनानी, समाजवादी नेता डॉ लोहिया के विचार का अनुशरण कर ही सामाजिक विषमता और अमीरी-गरीबी की खाई को समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लोहिया जी के विचार को अपना कर ही आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और सामंतवाद पर काबू पाया जा सकता है. मौके पर कॉलेज की प्राचार्य स्वाति साधना, परमानंद कुमार, सुधीर मिश्र, रवींद्र शर्मा, अरुण कुमार, शंभू यादव, पवन शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, जय कृष्ण कुमार, हरेराम शर्मा, पंकज कुमार चौधरी, प्रीतम कुमार चौधरी, अर्जुन कुमार यादव, तरुण यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >