फोटो-03कैप्सन- घर में की गयी सेंधमारी.कटैया-निर्मली (सुपौल). पिपरा प्रखंड अंतर्गत कटैया पंचायत के बथनाहा में रविवार की रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक हीं रात में चार घरों में चोरी कर लोगों की नींद उड़ा दी है. चोरों ने सेंधमारी व खिड़की तोड़ कर घरों से नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी की. पीडि़तों ने मामले को लेकर थाने को दिये आवेदन में बताया कि चोरों ने गांव के मो उस्मान के घर से 30 भरी चांदी के जेवर व 10 हजार रुपये नगदी, मो शब्बीर के घर से 20 हजार रुपये मूल्य के जेवर, 10 हजार नगदी, मो बसीर के घर से 15 हजार नगदी, करीब 25 हजार के जेवर जबकि मो इसाक के घर से एक मोबाइल सहित अन्य समानों की चोरी की. घटना की जानकारी लोगों को सुबह में हुई. एसआइ डीएन दास ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. श्री दास ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी
फोटो-03कैप्सन- घर में की गयी सेंधमारी.कटैया-निर्मली (सुपौल). पिपरा प्रखंड अंतर्गत कटैया पंचायत के बथनाहा में रविवार की रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक हीं रात में चार घरों में चोरी कर लोगों की नींद उड़ा दी है. चोरों ने सेंधमारी व खिड़की तोड़ कर घरों से नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपये मूल्य […]
