प्रतापगंज: प्रखंड की तेकुना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय इमामपट्टी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कन्वेंशन में 21 सदस्यीय प्रखंड समिति का गठन किया गया. वार्ड सदस्य देवन पासवान की अध्यक्षता में कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने कहा कि राज्य से […]
प्रतापगंज: प्रखंड की तेकुना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय इमामपट्टी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कन्वेंशन में 21 सदस्यीय प्रखंड समिति का गठन किया गया. वार्ड सदस्य देवन पासवान की अध्यक्षता में कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र की सरकार को केवल अमीरों की चिंता है.
माले जिला कमेटी के सदस्य रामदेव यादव ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया. 21 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष पद पर दिनेश पासवान, सचिव राम प्रवेश पासवान, कोषाध्यक्ष सदानंद सादा, उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, उपसचिव गुलाबचंद्र उरांव को चुना गया.
प्रखंड कमेटी में सदस्य के रूप में सात महिलाओं का भी चयन किया गया. कन्वेंशन में किसान-मजदूरों की समस्या को लेकर 27 को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर जय कृष्ण माल, जामुन प्रसाद यादव, जागेश्वर ठाकुर, राम प्रवेश पासवान, दिनेश पासवान, सदानंद सादा, रामपरी देवी, मंगली देवी, उमदा देवी, दयानंद पासवान मौजूद थे.