सुपौल. चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को युवा रालोसपा की बैठक हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष अविनाश सिन्हा ने की. बैठक में पांच को पटना में होने वाले किसान-नौजवान महारैली की सफलता पर विमर्श किया गया. प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार कुशवाहा ने कहा कि महारैली की सफलता में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. बिहार की स्थिति यह है […]
सुपौल. चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को युवा रालोसपा की बैठक हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष अविनाश सिन्हा ने की. बैठक में पांच को पटना में होने वाले किसान-नौजवान महारैली की सफलता पर विमर्श किया गया. प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार कुशवाहा ने कहा कि महारैली की सफलता में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है.
बिहार की स्थिति यह है कि यहां किसानों की किसानी और नौजवानों की जवानी खतरे में है. इस हालात के लिए राजद व जदयू दोनों जिम्मेवार हैं.
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य के नौजवानों व किसानों के लिए कई कदम उठाये हैं. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से महारैली में भाग लेने की अपील की. बैठक में धर्मपाल कुमार, तुलसी विश्वास, अनुभव मिश्र, नितेश कुमार, बैजू विश्वास, मोनू ठाकुर, चंदन ठाकुर, प्रो प्रमोद मेहता, संजय राम, बबलू यादव, बसंत महतो, राकेश मेहता, अनिल मेहता, राहुल सिंह, उमेश थे.