कालाबाजारी के 37 गैस सिलिंडर जब्त, तीन गिरफ्तार

प्रतिनिधि, निर्मलीशहर के हटिया चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बगल में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी करअवैध रूप से रखे गये 37 गैस सिलिंडर जब्त किया. साथ ही काला बाजारी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मौके पर मौजूद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद एवं थानाध्यक्ष राम प्रसाद राम ने बताया कि […]

प्रतिनिधि, निर्मलीशहर के हटिया चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बगल में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी करअवैध रूप से रखे गये 37 गैस सिलिंडर जब्त किया. साथ ही काला बाजारी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मौके पर मौजूद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद एवं थानाध्यक्ष राम प्रसाद राम ने बताया कि शहर में बड़े पैमाने पर गैस की काला बाजारी का धंधा चल रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर नगर के शुभम गैस व अनमोल गैस दुकान पर छापेमारी की गयी. इस दौरान मैजिक भान पर दर्जनों की संख्या में एचपी गैस सिलिंडर पाये गये, जिन्हें उतार कर दुकान के पीछे बने गोदाम में रखा जा रहा था. पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेते हुए गोदाम से 34 भरे हुए व तीन खाली गैस सिलिंडर बरामद किया. साथ ही दुकान में रखे गैस रिफिलिंग नोजल व पाइप भी जब्त किया गया. बीएसओ श्री आजाद ने बताया की जब्त किये गये भरे हुए गैस सिलिंडर मैजिक वैन से मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना स्थित परसा गांव के एचपी ग्रामीण गैस एजेंसी से निर्मली लाये गये थे. इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष राम प्रसाद राम ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे से जुड़े श्रवण कुमार यादव, किशन पासवान व नरेश कुमार नीरज को गिरफ्तार किया गया है, तथा दुकान को भी सील कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद अनुमंडल मुख्यालय में इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >