घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये की चोरी

घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के वार्ड 06 में बुधवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सेबीलाल मेहता के घर में चोरों ने बुधवार की रात्रि में घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये चोरों ने चोरी कर ली. सेबीलाल मेहता पंजाब में रहता है. उसकी पत्नी रेखा देवी अपने घर के बगल के कमरे में सोई हुई थी. सुबह उठने पर देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है. घर जाकर देखा तो उसके बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. पीड़ित महिला रेखा देवी ने घटना को लेकर भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >