वाहन जांच के दौरान किशोर से 28.74 ग्राम स्मैक बरामद

विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के लालपट्टी में बुधवार देर संध्या पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एक किशोर के पास से 28.74 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालपट्टी स्थित मॉल के समीप पुलिस टीम नियमित रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक ई-रिक्शा पर सवार एक संदिग्ध किशोर को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में उसके पॉकेट से प्लास्टिक की दो काली पोटलियों में रखी स्मैक बरामद हुई. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक का वजन 24.41 ग्राम था, जबकि 18 छोटी पुड़िया में 4.33 ग्राम स्मैक अलग से मिला. इस प्रकार कुल 28.74 ग्राम स्मैक जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >