एसएसबी के 16 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण किया पूर्ण

भव्य दीक्षांत परेड समारोह में उप-महानिरीक्षक विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

सुपौल. सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, सुपौल में 12वें बुनियादी प्रशिक्षण के अंतर्गत 16 नव-प्रशिक्षुओं ने 24 सप्ताह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया. इस अवसर पर आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में उप-महानिरीक्षक विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनका स्वागत द्वितीय कमान अधिकारी मनीष कुमार मीना द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के उत्कृष्ट अनुशासन, समर्पण एवं जोश की सराहना की. समारोह में प्रशिक्षण स्टाफ के साथ-साथ प्रशिक्षुओं के परिजन भी उपस्थित रहे. इस मौके पर उप-महानिरीक्षक ने कहा कि यह वर्दी राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता एवं सम्मान का प्रतीक है. आप सभी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है. वही आपके सेवाकाल की मजबूत नींव बनेगा. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी बल की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >