सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज भपटियाही के समीप पिकअप की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया था. जहां से भी बेहतर उपचार के लिए दरभंगा रेफर कर दिया था.
पिकअप की चपेट में आने से जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत
सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज भपटियाही के समीप पिकअप की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया था. जहां से भी […]

इस दौरान सुपौल से दरभंगा जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई. मृतक मरौना थाना क्षेत्र के हरदी गांव के राम नारायण राय के पुत्र दुर्गा नारायण राय के रूप में पहचान हुई. मौत के बाद स्व राय को एंबुलेंस चालक द्वारा भपटियाही थाना लाया गया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. बताया जा रहा है कि दुर्गानंद राय जय माता दी बस के चालक थे. जो भपटियाही के समीप बस से उतर कर रोड पार कर रहे थे. उसी दौरान एक पिकअप वैन ने उसे ठोकर मार दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये.
पिकअप को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया. लोगों ने बताया कि पिकअप वैन में लाखों रुपये का अवैध रजनीगंधा एवं राजनिवास लदा हुआ था. जो निर्मली से सिमराही जा रहा था. लेकिन रात्रि में पिकअप वैन से गुटखा खाली करवा लिया गया.
थानाध्यक्ष द्वारा गुटखे को छोड़ने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप वैन बीआर 19 जी 3445 को जब्त किया गया है तथा चालक अशोक मंडल को भी हिरासत में ले लिया गया है. मामला दर्ज कर छानबीन की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी पर लदे सामान को खाली करवा कर गाड़ी मालिक ले गया.