सुपौल : एमडीएम खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार, भर्ती

प्रतापगंज : प्रखंड के सुखानगर वार्ड नंबर 13 स्थित मध्य विद्यालय, जयनगरा में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार पड़ गये. सबसे पहले कक्षा आठ की छात्रा राधा कुमारी को उलटी हो गयी. कुछ देर बाद अन्य छात्रों का जी मिचलाने लगा. शिक्षक ने स्कूल में छुट्टी दे दी. बच्चों ने […]

प्रतापगंज : प्रखंड के सुखानगर वार्ड नंबर 13 स्थित मध्य विद्यालय, जयनगरा में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार पड़ गये. सबसे पहले कक्षा आठ की छात्रा राधा कुमारी को उलटी हो गयी. कुछ देर बाद अन्य छात्रों का जी मिचलाने लगा. शिक्षक ने स्कूल में छुट्टी दे दी. बच्चों ने परिजनों को बताया कि खाना में गिरगिट मरा हुआ मिला, जिसे शिक्षकों ने देखा और जंगल में फेंक दिया. बच्चों को प्रतापगंज पीएचसी लाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. वहीं, बीडीओ समेत अन्य अधिकारी पीएचसी पहुंचे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >