बाढ़ के पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत

कोसी, कमला, भूतही बलान नदी के तटबंधों पर लोगों ने ली शरण पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में कम हुआ पानी, सुपौल व अररिया में भी राहत सुपौल में 30 हजार को निकाला गया सुरक्षित सुपौल में अब तक 30 हजार 558 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. राहत कैंपों में फिलहाल 16 हजार 698 […]

  • कोसी, कमला, भूतही बलान नदी के तटबंधों पर लोगों ने ली शरण
  • पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में कम हुआ पानी, सुपौल व अररिया में भी राहत
  • सुपौल में 30 हजार को निकाला गया सुरक्षित
सुपौल में अब तक 30 हजार 558 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. राहत कैंपों में फिलहाल 16 हजार 698 विस्थापित रह रहे हैं. बाढ़ में फंसे हजारों लोग अभी भी राहत शिविर में शरण लिये हुए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के तीन प्रखंडों की 62 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं.
इनमें बायसी और अमौर प्रखंड की सभी पंचायतें जहां बाढ़ से प्रभावित है. वहीं बैसा प्रखंड की 2 पंचायत पूर्ण, 14 पंचायत आंशिक व जलालगढ़ के चार पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित हैं. अबतक सवा लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >