बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत

सुपौल : बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है. सुपौल जिले के मरौना थाना अंतर्गत बनरझुला और र्छापट्टी गांव के बीच कल रात एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने आज बताया […]

सुपौल : बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है. सुपौल जिले के मरौना थाना अंतर्गत बनरझुला और र्छापट्टी गांव के बीच कल रात एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने आज बताया कि मृतकों में दिनेश महतो और गगन यादव शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि सरोजाबेला गांव निवासी गगन की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी जबकि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत मठिया भटवलिया गांव निवासी दिनेश की इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी.

वहीं, कैमूर जिला के मोहनिया थाना अंतर्गत पटना मोड़ के समीप संतरा लदे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की आज सुबह मौत हो गयी. अनुमंडल दंडाधिकारी शिवकुमार राउत ने बताया कि मृतक का नाम उमाशंकर सिंह है जो कि बालु घाट इलाके के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भभुआ स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >