आंधी की चपेट में आये 100 वर्ष पुराना पेड़ धराशायी

कई घंटे बिजली सेवा बाधित रही

कुनौली. इलाके में गुरुवार की रात आयी भीषण आंधी तूफान ने सीमा क्षेत्र कुनौली के वार्ड नंबर-12 एवं 15 में भीषण तबाही मचाई. कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर गये. जिससे कई घंटे बिजली सेवा बाधित रही. वहीं सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा. कुनौली वार्ड नंबर 12 हॉस्पिटल रोड निवासी अजय ठाकुर के आवास, दुकान और मत्स्य विभाग द्वारा बनाये गए मकान पर लगभग 100 वर्षों पुराना पाखेर का एक विशाल पेड़ गिर गया. अजय ठाकुर ने बताया की भीषण आंधी में हम सभी अपनी दुकान बंदकर घर में थे. उसी बीच वर्षों पुराना पाखेर का वृक्ष गिरा. जिसे देख हमलोग घर छोड़ बाहर निकल गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >