गड्ढे में गिरकर 10 वर्षीय बालक की मौत

घटना के बाद से मृतक एहसान के माता जहाना खातून का रो-रो कर बुरा है

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 03 में मंगलवार को गड्ढे में गिरकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. पुलिस भी घटना स्थल से जायजा लेकर लौट आयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे रसीद अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र एहसान अंसारी कुछ बच्चों के साथ खेलने गया था, जहां अवैध बालू खनन को लेकर खोदे गये गड्ढे के चारों ओर बना महार पर खेलने के दौरान एहसान का पैर बालू पर से फिसल गया और वो गड्ढे में गिर गया. घटना की जानकारी अन्य बच्चों द्वारा घरवालों की दी गई. जब तक लोग वहां पहुंच बच्चों को बचाने की कोशिश करते तब-तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. मौके पर मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी डायल 112 और स्थानीय हल्का कर्मचारी लालबहादुर सिंह को दी. घटना स्थल पर डायल 112 और हल्का कर्मचारी पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया की बात शुरू हुई तो परिजन मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. घटना के बाद से मृतक एहसान के माता जहाना खातून का रो-रो कर बुरा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >