Bihar News: सुपौल में तेलंगाना निवासी SSB के जवान ने की आत्महत्या, खुद के सिर में मारी गोली, जानें वजह

सुपौल में एसएसबी जवान ने ड्यूटी पर ही अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक जवान तेलांगाना के रहने वाले हैं. पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की बात सामने आ रही है.

बिहार के सुपौल जिला से एक बड़ी खबर सामने आयी है. एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार ली और अपनी जिंदगी खत्म कर ली. घटना शुक्रवार सुबह की है. ड्यूटी पर तैनात जवान के द्वारा आत्महत्या करने की घटना से हड़कंप मच गया है. सीमा सुरक्षा बल के 45वीं बटालियन के जवान की पहचान तेलंगाना के सीएच विष्णु के रुप में हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने बेहद दर्दनाक तरीके से खुद की जिंदगी समाप्त कर ली. अपने बंदूक को गर्दन के नीचे ठुड्डी पर रखकर ट्रिगर दबा लिया. गोली जवान के माथे को भेदते हुए बाहर निकल गयी. जवान की मौत मौके पर ही हो गयी. बताया जा रहा है कि जवान तेलंगाना का रहने वाला था और फतेहपुर पीओपी में पदास्थापित था.

जवान की शादी 8 महीने पहले हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जवान पारिवारिक जिंदगी में कलह से परेशान था. बताया जा रहा है कि पत्नी से किसी बात को लेकर जवान का झगड़ा चल रहा था. बीते दिनों वह काफी तनाव में था. हालाकि इसकी जांच अभी बांकी है कि जवान ने क्यों आत्महत्या किया.उधर, सुसाइड की खबर सामने आते ही एसएसबी के डीआइजी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >