बिहार में पहली बार किसानों के लिए नया मॉडल, खेतों के सिंचाई की टेंशन होगी दूर, बिजली खर्च भी घटेगा

Solar Panel In Agriculture: बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है. खेतों की सिंचाई को लेकर उनकी टेंशन काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है. खेतों की सिंचाई के लिए अब सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा.

Solar Panel In Agriculture: बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. अब इससे कहीं ना कहीं किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है. उनके लिए खेतों की सिंचाई की टेंशन काफी हद तक कम हो सकती है. पहली बार उनके लिए आधुनिक व्यवस्था की जा रही है.

इस मॉडल को किया जा रहा डेवलप

जानकारी के मुताबिक, 'आशा मॉडल' (ऑटोमेटेड सोलर पॉवर्ड बेस्ड हाई इफिसिएन्सी इरीगेशन एप्लीकेशन) को डेवलप किया जा रहा है. इस मॉडल के जरिए पारंपरिक आहर-पाइन प्रणाली को मॉडर्न तरीके से जोड़ा जाएगा. इस नए सिस्टम को डेवलप करने का उद्देश्य किसानों के डीजल पंपों और महंगी बिजली पर से निर्भरता को कम करना बताया जा रहा है.

किसानों के लिए पहली बार ऐसी व्यवस्था

खास बात यह है कि पहली बार राज्य में इस तरह की व्यवस्था किसानों के लिए की जा रही है. इस प्रोजेक्ट को लेकर बताया जा रहा है कि जो पारंपरिक जल स्रोत हैं, उसके पास ही सोलर पैनल लगाए जायेंगे. इसी सोलर पैनल की मदद से पंप चलेंगे और खेतों तक पानी पहुंचाए जायेंगे. खेतों की सिंचाई के बाद जो सौर ऊर्जा बच जाएगी, उसे सरकारी ग्रिड में भेज दिया जाएगा. पटना के पालीगंज में कुछ ऐसी ही तैयारी की जा रही है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किस तरह से काम करेगा नया मॉडल?

जानकारी के मुताबिक, मॉनसून के वक्त होने वाली बारिश और नहर से मिलने वाली पानी को आहर या फिर तालाब में सुरक्षित रखा जाएगा. अगर खेत में पानी की कमी होगी तो ऑटोमेटिक पंप चलेंगे. ये पंप सोलर पैनल से मिलने वाली बिजली से ही चलेंगे. ऑटोमेटिक पंप के चलने से आसानी से खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा.

कौन-कौन से होंगे फायदे?

इस नए मॉडल से किसानों को कई तरह के फायदे हो सकेंगे. इस सिस्टम से कम बारिश होने के बावजूद सालोंभर खेत तक पानी पहुंच सकेगा, किसानों को महंगी बिजली और डीजल पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, अंडरग्राउंड पाइपलाइन से पानी की बर्बादी को रोका जा सकेगा. इस तरह से कई तरह के फायदे हो सकेंगे.

Also Read: बिहार में नौकरियों की बहार, अगले 3 महीनों में 1.17 लाख पदों पर आयेगी वैकेंसी, इन विभागों में निकलेंगी भर्तियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >