युवक को अपराधियों ने चाकू मारा

महाराजगंज. थाना क्षेत्र के बलऊ गांव स्थित इक्सठ बगीचा ए-वन चिमनी के समीप सारण के एकमा-परसा से मजदूरी कर अपनी मोटरसाइकिल से गांव दरौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली लौट रहे 23 वर्षीय श्रवण कुमार युवक को अपराधियों ने चाकू मारकर मोबाइल व बाइक लूट लिया.

महाराजगंज. थाना क्षेत्र के बलऊ गांव स्थित इक्सठ बगीचा ए-वन चिमनी के समीप सारण के एकमा-परसा से मजदूरी कर अपनी मोटरसाइकिल से गांव दरौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली लौट रहे 23 वर्षीय श्रवण कुमार युवक को अपराधियों ने चाकू मारकर मोबाइल व बाइक लूट लिया. घटना मंगलवार की देर रात की बतायी जाती है. पीड़ित पीड़ित ने बताया कि आम दिनों की तरह सारण के एकमा व परसा में मजदूरी कर अपने घर गोरौली लौट रहा था. इसी दौरान बलऊ गांव स्थित इक्सठ बगीचा ए-वन चिमनी के पास पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे रोक लिया और बाइक की चाबी और जेब से मोबाइल व रुपये निकालने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने बायें हाथ के ऊपरी कंधा के पास चाकू से वार कर दिया. इससे घायल होकर गिर पड़ा.गिरते ही अपराधियों ने मोटरसाईकिल, मोबाइल एवं जेब में मजदूरी का चार सौ रूपये लूटकर भाग निकले. चिलाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा हुआ था. यह देखकर ग्रामीणों ने घायल अवस्था में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर मामले का जायजा लिया. बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही सभी को पकड़ लिया जाएगा. वहीं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आलोक में तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >