काम करने के लिए पुणे गया युवक लापता

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालेथा पूरब पट्टी निवासी राजेंद्र मांझी का पुत्र ब्रजेश कुमार के लापता होने के बाद परिजन काफी चिंतित है. परिजन अपने पुत्र के बरामदगी के लिए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालेथा पूरब पट्टी निवासी राजेंद्र मांझी का पुत्र ब्रजेश कुमार के लापता होने के बाद परिजन काफी चिंतित है. परिजन अपने पुत्र के बरामदगी के लिए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएं हैं. बताया जाता है कि दो फरवरी की सुबह तकरीबन 10:00 बजे राजेंद्र मांझी का 21 वर्ष के पुत्र ब्रजेश कुमार मजदूरी करने पुणे जाने के लिए घर से निकला, जहां रात्रि तकरीबन 11:00 उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि मैं दानापुर से ट्रेन में बैठ गया हूं और पुणे जा रहा हूं .लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. चार दिनों के बाद 6 फरवरी को उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि मां मैं अब कभी घर नहीं आ पाऊंगा और उसका फोन बंद हो गया. इसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया और प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. इसके बाद पुलिस टावर लोकेशन निकली तो उसका लोकेशन सर्वे न. कीर्तनी बोग मूंठवा पुणे महाराष्ट्र में मिला हैं. जिसके बाद पुलिस महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से युवक की तलाश में जुटी हैं. जेसीबी ऑपरेटर था ब्रजेश ब्रजेश हाल ही में जेसीबी ऑपरेटर का काम सीखा हुआ था, जो काम की तलाश कर रहा था. सोशल मीडिया के माध्यम से किसी ठेकेदार के वह संपर्क में आया था. जहां ठेकेदार ने उसे पुणे बुलाया था. हालांकि उसके साथ अब क्या हुआ है जिसको लेकर परिजन काफी चिंतित है. इधर ब्रजेश की मां का रो-रोकर पूरा हाल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >