अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा टॉल गेट के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी रमजान अंसारी के रूप में की गई है.

भगवानपुर हाट. सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा टॉल गेट के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी रमजान अंसारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि एनएच-331 पर पिपरा गांव के पास स्थित टॉल गेट के समीप एक अनियंत्रित ट्रक के चालक ने युवक को जोरदार धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का एक पैर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी गंभीर चोट लग गई. अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवक की हालत बेहद नाजुक हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर सहाजितपुर थाना तथा भगवानपुर हाट थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई में जुट गई. इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए. परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >