सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रेफर

सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान -सिसवन मुख्य मार्ग स्थित भागड़ गांव के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों की पहचान भागड़ गांव निवासी कमलेश चौहान के रूप में की गई.

सीवान. सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान -सिसवन मुख्य मार्ग स्थित भागड़ गांव के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों की पहचान भागड़ गांव निवासी कमलेश चौहान के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कमलेश कहीं जा रहा था. तभी स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. ड्यूटी में तैनात डॉ. सरफुद्दीन अहमद ने बताया कि घायल की स्थिति काफी नाजुक है. तकरीबन दो घंटे पूर्व में उसको रेफर कर दिया गया. छह लाख की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन पर लटक रहा ताला प्रतिनिधि,नौतन. प्रखंड के नौतन पंचायत के बलूआड गांव स्थित वार्ड नंबर छह में लाखों रुपये की लागत से मनरेगा से तैयार आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 21 का भवन तीन माह से बन कर तैयार है.इसके बाद भी नवनिर्मित भवन में ताला लटका हुआ है और आंगनबाड़ी केंद्र भाड़े के मकान में चल रहा है.मनरेगा के प्रोग्राम पादाधिकारी जितेंद्र पांडेय ने कहा कि भवन को हेैंड ओवर करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द आंगनबाड़ी केंद्र को सौंप दिया जायेगा. नौतन पंचायत मुखिया तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बन कर तैयार है. परन्तु आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास सरकारी जमीन है. जिसे लेकर नौतन अंचल पदाधिकारी कों आवेदन देकर पैमाइश करने और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कर आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने के लिए रास्ता निकालने की मांग की गई है. ताकि आंगनबाड़ी केंद्र तक बच्चों को जाने के लिए सुलभ रास्ते का निर्माण कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >