प्रतिनिधि, दरौंदा. सीवान पैगंबरपुर मुख्य मार्ग पर करसौत के समीप मंगलवार की सुबह में सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ टोला गांव की प्रमिला देवी अपने लड़के के साथ महाराजगंज से अपने घर आ रही थी. वह करसौत गांव के समीप पहुंची ही थी कि पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक बोलोरो का ओवर टेक की. इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार महिला अनियंत्रित होकर गिर गई. उसके बाद ट्रक महिला के शरीर पर चढ़ा दिया. जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई. ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा करते हुए राजापुर पसीवड़ बाजार के समीप घेर लिया और पुलिस को सूचना देकर उसको सुपुर्द कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह एवं अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया.
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
Copied link
सीवान पैगंबरपुर मुख्य मार्ग पर करसौत के समीप मंगलवार की सुबह में सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.