जमीन बेचने का झांसा देकर महिला से नौ लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Siwan News : सीवान में जमीन बेचने के नाम पर एक महिला से 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर रिश्तेदार समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News : जमीन बेचने का झांसा देकर एक महिला से नौ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर जीबी नगर तरवारा थाना में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिश्तेदार ने दिया था जमीन बेचने का प्रस्ताव

जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के उसरी (कुम्हार टोली) निवासी मधुमती देवी ने आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदार मझवलिया गांव निवासी रामनरेश सिंह ने वर्ष 2025 में अपनी पत्नी शीला देवी के नाम से खरीदी गई 19 धुर जमीन में से 10 धुर जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया. रिश्तेदारी और भरोसे के कारण उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नौ लाख रुपये दे दिए. आरोप है कि एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई.

दूसरे व्यक्ति को भी दे दिया जमीन का कब्जा

पीड़िता का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के लिए लगातार दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करते रहे. बाद में उन्हें जानकारी मिली कि जिस जमीन का सौदा उनसे किया गया था, उसी जमीन के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति से भी रुपये लेकर कब्जा दे दिया गया है.

तीनों चेक हुए बाउंस

महिला के अनुसार, रुपये लौटाने के नाम पर आरोपियों ने पहले पांच लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया. इसके बाद चार लाख रुपये का दूसरा चेक भी अनादृत हो गया. बाद में 6.70 लाख रुपये का एक और चेक दिया गया, जो 17 जुलाई 2026 को बैंक से बाउंस हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रामनरेश सिंह और उनकी पत्नी शीला देवी ने पहले से साजिश रचकर झूठा भरोसा दिलाया और जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर नौ लाख रुपये ले लिए. अब न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है और न ही रुपये वापस किए जा रहे हैं. शिकायत के आधार पर जीबी नगर तरवारा थाना में दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >