11 पैक्स में 6.29 करोड़ की लागत से बनेंगे गोदाम

घुनाथपुर प्रखंड के खुजवा पैक्स में 1000 टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम के निर्माण का शिलान्यास शनिवार को किया गया. इस मौके पर सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी,सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

प्रतिनिधि,सीवान. रघुनाथपुर प्रखंड के खुजवा पैक्स में 1000 टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम के निर्माण का शिलान्यास शनिवार को किया गया. इस मौके पर सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी,सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. खुजवा पैक्स के अध्यक्ष पन्नालाल प्रसाद ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला व अंग वस्त्र से किया बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह गोदाम किसानों के हित में एक बड़ी उपलब्धि है.उन्होंने कहा कि इससे पैक्स को धान और खाद्यान्न के भंडारण में सहूलियत होगी, साथ ही किसानों को भी अपने अनाज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी.गोदाम निर्माण से खाद्यान्न की बर्बादी पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा. संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम ने बताया कि सीवान जिले की 11 सहकारी समितियों में कुल 6 करोड़ 29 लाख 66 हजार रुपये की लागत से गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है. इनमें अधिकांश समितियों में निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि जिन समितियों को राशि आवंटित की गई है, उनमें हुसैनगंज प्रखंड के मड़कन, दरौंदा व्यापार मंडल, जीरादेई प्रखंड के जामापुर, गोरेयाकोठी प्रखंड के हरपुर व गोरेयाकोठी, सिसवन व्यापार मंडल, पकड़ी, औराई, जीरादेई व्यापार मंडल एवं रघुनाथपुर प्रखंड के खुजवा पैक्स शामिल हैं.उन्होंने संबंधित सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द किसानों को मिल सके.जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि गोदाम निर्माण से पैक्स की भंडारण क्षमता बढ़ेगी और यह सहकारी समितियों की आर्थिक मजबूती में सहायक सिद्ध होगा.उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा तकनीकी मानकों के अनुसार निर्माण की निगरानी की जा रही है ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो.इस मौके पर खुजवा पैक्स के प्रबंधक भोलू कुमार यादव, अनुजय कुमार पंडित,दरौली व्यापार मंडल अध्यक्ष राज किशोर सिंह, गोरेयाकोठी पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रविरंजन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, बीसीओ राजेश कुमार, राजीव कुमार,अशर्फी प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद, रोहित कुमार यादव, नन्हे प्रसाद, संतोष तिवारी, अजय कुमार तिवारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >