मतदाता सूची सत्यापन में लापरवाही पर 22 बीएलओ को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Siwan News : दरौंदा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 22 बीएलओ को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।

Siwan News : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रपत्र-6 के सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले 22 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

कई मतदान केंद्रों पर समय पर नहीं हुआ सत्यापन

जारी नोटिस के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 245, 250, 252, 261, 270, 292, 297, 298, 300, 303, 305, 316, 319, 342, 354, 356, 359, 364, 369, 370 और 375 के बीएलओ ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रपत्र-6 का सत्यापन निर्धारित समय पर पूरा नहीं किया.

कई बार निर्देश के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

प्रशासन ने बताया कि प्रखंड कार्यालय की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप में लंबित प्रपत्रों की रिपोर्ट नियमित रूप से साझा की गई थी. इसके अलावा संबंधित बीएलओ को कई बार दूरभाष के माध्यम से भी सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए थे. इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने को गंभीर लापरवाही माना गया है.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित 24 घंटे के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर निर्वाचन कार्य में लापरवाही के आरोप में संबंधित बीएलओ के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

लंबित सत्यापन कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

प्रशासन ने सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए लंबित प्रपत्र-6 के सत्यापन कार्य को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान समय पर पूरा किया जा सके.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >