सीवान में 20 दिसंबर को होगा विराट सोनार महा समागम, जुटेंगे देशभर के प्रबुद्ध लोग

आगामी 20 दिसंबर को सीवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली में विराट सोनार महा समागम का आयोजन किया जाएगा. इसमें उत्तर बिहार से लगभग 10 हजार लोग शामिल होंगे. इस समागम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और सामाजिक हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है.

Siwan News : समाज को संगठित और सुरक्षित करने के उद्देश्य से आगामी 20 दिसंबर को पचरुखी प्रखंड के जसौली स्थित एक पैलेस में विराट सोनार महा समागम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के एक होटल में बैठक आयोजित की गयी. इसमें समागम की तैयारियों, लोगों की भागीदारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

उत्तर बिहार से पहुंचेंगे करीब 10 हजार लोग

बैठक में सत्यम भारतीय और रुपेश कुमार ने बताया कि विराट सोनार महा समागम में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे. इसके अलावा देशभर से समाज के प्रबुद्ध लोग भी सीवान पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि समागम के माध्यम से समाज को एकजुट करने के साथ सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी.

सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार के प्रतिनिधियों से होगी चर्चा

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की जायेगी. इसमें कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आयोजन स्थल पर आवश्यक इंतजामों को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा.

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे आयोजक

बैठक में समागम की तैयारियों को अंतिम रूप देने, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गयी. आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं. आयोजकों के अनुसार, समागम में समाज के लोगों की व्यापक भागीदारी होगी.

बैठक में विनोद गुप्ता, सूरज सराफ, प्रदीप सराफ, पप्पू सराफ, राजकुमार सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, आनंद कुमार सोनी, रानी सोनी, सुदामा सराफ और राधेश्याम वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

फ़ोटो.प्रेसवार्ता करते स्वर्णकार समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >