सीवान: पंच सम्मेलन में 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना की समीक्षा, 60 पंचायतों के PRS और PTA को सख्त निर्देश

सीवान में 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना के क्रियान्वयन को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित किया गया. समीक्षा में 60 पंचायतों में मानव दिवस सृजन की स्थिति चिंताजनक पाई गई, जिस पर पंचायत रोजगार सेवकों और पीटीए को कार्य सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए.

सीवान: विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2026 को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला परिषद सभाकक्ष में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रहे. सम्मेलन में जिले के सभी जिला पार्षद, प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के मुखिया शामिल हुए. जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत-जी राम जी योजना के विभिन्न आयामों के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गयी. योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर भी चर्चा की गयी.

पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर हुई चर्चा

सम्मेलन में अधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों, इसके विभिन्न प्रावधानों और पंचायत स्तर पर इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी. जनप्रतिनिधियों से योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गयी.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी VB-GRAM G, सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पीटीए एवं पंचायत रोजगार सेवक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

60 पंचायतों में मानव दिवस सृजन की स्थिति खराब

पंच सम्मेलन के तकनीकी सत्र में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. इस दौरान मानव दिवस सृजन की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गयी.

समीक्षा के दौरान जिले की 60 ग्राम पंचायतों का प्रदर्शन मानव दिवस सृजन के मामले में बेहद खराब पाया गया. इस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित पंचायत रोजगार सेवकों और पीटीए को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया.

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन का निर्देश

उप विकास आयुक्त ने संबंधित कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पंचायत स्तर पर चल रही गतिविधियों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया.

अधिकारियों को पंचायतों में योजना के कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा जहां कार्यों की गति धीमी है, वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >