विकसित भारत के लिए एनडीए को 400 सीटें जरूरी: हिमंत

मजबूत सशक्त व विकसित भारत के लिए एनडीए को 400 सीट जरूरी है. विपक्षी दल 399 सीट मिलने तक तो खुश दिखते हैं, लेकिन जैसे 400 पार की बात आती है, वे सभी असहज हो जा रहे हैं. उक्त बातें शनिवार को असम के मुख्य मंत्री डॉ हिमंत विस्वा सरमा ने सीवान के गांधी मैदान व रघुनाथपुर में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान कही.

सीवान. मजबूत सशक्त व विकसित भारत के लिए एनडीए को 400 सीट जरूरी है. विपक्षी दल 399 सीट मिलने तक तो खुश दिखते हैं, लेकिन जैसे 400 पार की बात आती है, वे सभी असहज हो जा रहे हैं. उक्त बातें शनिवार को असम के मुख्य मंत्री डॉ हिमंत विस्वा सरमा ने सीवान के गांधी मैदान व रघुनाथपुर में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान कही. वे सीवान लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार विजय लक्ष्मी देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत जय श्री राम के नारे के साथ किया. उसके बाद देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जन्म भूमि को नमन किया. उन्होंने कहा कि देशरत्न व संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू की भव्य प्रतिमा मैंने एक साल पूर्व असम के राजभवन में लगवाया है, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है. असम के मुख्यमंत्री ने भाजपा को 400 सीट क्यों चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया. कहा कि गरीबों को उसका हक मिलता रहे, भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान रहे, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और काशी में ज्ञानवापी मंदिर की स्थापना हो, समान नागरिक संहिता के साथ ही पीओके को भारत में शामिल करने के लिये मोदी की सरकार को तीसरी बार बनना और 400 सीट मिलना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन हमेशा राम मंदिर के विरोधी रहे हैं. महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नाना पाटिल ने कहा था कि सरकार बदलने पर राम मंदिर का शुद्धिकरण करायेंगे. सीएम डॉ सरमा ने कहा कि लालू और कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर और राजेंद्र बाबू के रचित संविधान, जिसे हम भगवत गीता के समान मानते हैं, उनके द्वारा एससी एसटी व गरीबों को मिले आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं. कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश व कर्नाटक में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देकर इसकी शुरूआत कर दी है. कहा कि राहुल बाबा पाकिस्तान जाकर मुसलमानों को आरक्षण दे दें, भारत में यह सम्भव नहीं है. असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में सरकार बनने पर मैंने एक झटके में 700 सरकारी मदरसे बंद कर दिया. विरोध करने पर मैंने पूछा कि आप अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते हैं या मौलाना, तो जबाब था डाक्टर-इंजीनियर. तब मैंने कहा कि तब मौलाना की फैक्ट्री क्यों. चाहिए. सीएम ने कहा नेहरू व इंदिरा की गलत नीति के कारण पीओके पाकिस्तान का अंग बना रहा. अब वहां की जनता स्वतंत्रता या भारत में शामिल होने के लिए आंदोलनरत है. पीओके को भारत के शामिल करने के लिए मोदी सरकार व 400 सीट जरूरी है. उन्होंने मोदी व नीतीश सरकार में जिले में हुए विकास को गिनाया. सीएम ने 25 मई को एनडीए उम्मीदवार को तीर निशान पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए विजयी माला भी पहनाया. रंग बदलने वालों से सावधान रहें: मंगल पांडेय सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बहुत लोगों ने चुनाव में अपना रंग बदल लिया है. वैसे लोगों से सावधान रहें. इनका पुराना रंग 25 मई के बाद दिखने लगेगा. विजय लक्ष्मी देवी को जीताकर दिल्ली भेजे और मोदी जी के हाथ को मजबूत करें. कहा कि 10 साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो काम किया है वह और तेजी से आगे बढ़ेगा और इस कार्यकाल में जनता का बिजली बिल जीरो करना हमारी गारंटी है. भारत के भविष्य का है चुनाव: तारकिशोर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर पसाद ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है. कहा जदयू प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताये, यह जीत दिल्ली में कमल खिलायेगी और मोदी जी के हाथ को मजबूत करेगा. मौके पर दोनों जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी, भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे, जिप अध्यक्ष संगीता देवी, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, पूर्व मंत्री बिक्रम कुंवर, जदयू के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, जदयू नेता अजय कुमार सिंह, भाजपा के शर्मानंद राम, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, रिजवान अहमद, पूर्व चेयरमैन अनुराध गुप्ता, नप की उप सभापति किरण गुप्ता सहित जदयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव सिंह पटेल सहित अन्य एनडीए के नेता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >