विद्या भारती के प्रधानाचार्यों का कार्यशाला आयोजित

.स्थानीय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभाग स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें सीवान, छपरा एवं गोपालगंज के सभी विद्या भारती विद्यालयों के संकुल प्रमुख एवं प्रधानाचार्यों ने भाग लिया.कार्यशाला की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति, बिहार के सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम ने की.

प्रतिनिधि,सीवान.स्थानीय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभाग स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें सीवान, छपरा एवं गोपालगंज के सभी विद्या भारती विद्यालयों के संकुल प्रमुख एवं प्रधानाचार्यों ने भाग लिया.कार्यशाला की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति, बिहार के सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम ने की. बैठक में आगामी सत्र के लिए विभाग के सभी विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ-सहगामी कार्यक्रमों, प्रशिक्षण सत्रों तथा छात्रों एवं आचार्यों के हितार्थ योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई.विद्यालय परिसर में उपस्थित विभाग निरीक्षक एवं प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों से विद्यालयों को वर्षभर की योजनाओं के क्रियान्वयन में स्पष्ट दिशा मिलती है.विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली यह कार्यशाला विद्यालयों के समन्वित विकास में सहायक होती है और पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के कारण शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव हो पाता है.मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव एवं आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने जानकारी दी कि कार्यशाला में सरस्वती विद्या मंदिर, दर्शननगर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तथा महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह विशेष रूप से सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >