सीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार की सुबह कचहरी दुर्गा मंदिर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन करते हुए नेताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की.
मां दुर्गा की पूजा के बाद हुआ हवन
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, विधायक कर्णजीत सिंह और पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं ने सबसे पहले कचहरी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद विधि-विधान से हवन किया गया.
प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना
हवन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आहुति दी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ देश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी. कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
